BREAKING NEWS
#देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:01 pm
REPORT : जमुनिया खुर्द पंचायत के गांव चौथखेड़ा के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर फोरलेन पर सौंपा दिलीप सिंह परिहार को ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा क्षेत्र की जमुनिया खुर्द पंचायत के गांव चौथखेड़ा के निवासियों ने आज फोरलेन पर विधायक दिलीप सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि चौथखेड़ा से फोर लाइन पर जाने के लिए जो कच्चा रास्ता है उस पर गांव के लोगों के लिए वाहन चलाना एवं पैदल चलना मुहाल है। बारिश में गांव वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चौड़ बस्ती से निकलने वाले राहगीर काफी परेशान है। 
गांव के रहवासियों ने कहा कि विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा 4 सड़कें चौथखेड़ा, जमुनिया खुर्द, दुलाखेड़ा एवं रावतखेड़ा की स्वीकृत की गई थी। चौथखेड़ा को छोड़कर बाकी सड़कों का भूमि पूजन हो चुका है और चोथखेड़ा की सड़क का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने गांववासियों को आश्वस्त किया कि 14 जनवरी 2023 के तुरंत बाद चौथखेड़ा से फोरलेन तक की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय सरपंच देवकरण गुर्जर, सीताराम गुर्जर, नितेश गुर्जर, गोरी लाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, नानालाल, भूरा गुर्जर, राजेश, महेंद्र, मनीष, चेतन, हरदयाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE