BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:05 pm
BIG REPORT : टीआईटी कॉलोनी में कचरे के ढेर पर बैठा पार्षद, बोला- नगर पालिका के सफाई कर्मचारी गिराएंगे स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग, बदबू से रहवासी परेशान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच की कार्यप्रणाली से आम लोग असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। जिसकी एक बानगी आज योजना क्रमांक 24 टीआईटी कॉलोनी वार्ड नंबर 31 में दिखाई दी। यहां दरअसल रहवासी इलाके के बीच में नगरपालिका द्वारा कचरा पॉइंट बना दिया गया है। कई वार्डों का कचरा नगर पालिका के कर्मचारी कचरा ठेला के माध्यम से यहां डाल जाते हैं, जिसकी वजह से रहवासी काफी परेशान हैं। जो कचरा डाला जाता है वह सड़ांध मार रहा है। जिसकी वजह से लोगो के घरों में कचरा उड़कर जाता है। बीमारियां व्याप्त हो रही है। आम लोग काफी नाराज हैं। आवारा पशु कचरे के ढेर के आस-पास रहते हैं जिससे बच्चों, बुजुर्गों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कचरा डालने से नाराज लोग धरने पर बैठ गए। खुद नगरपालिका पार्षद राजेश लालवानी जो कि निर्दलीय है वह कचरे के ढेर के बीच में बैठकर नारेबाजी करने लगे। साफ-सफाई को लेकर वह इतने तंग दिखाई दिए की उन्होंने यहां से अपना मकान बेच देने के बाद तक कह डाली। जब कचरा गाड़ी वहां कचरा डालने आई तो नाराज लोगों ने विरोध करते हुए कचरा गाड़ी को कचरा नहीं डालने दिया, और रवाना कर दिया। लोगों का आरोप है कि हमने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया। साफ सफाई के नाम पर जो निरीक्षण हो रहा है, सर्वे किए जा रहे हैं, वह केवल दिखावा बन गए हैं।जमीनी स्तर पर साफ सफाई की स्थिति मानक के अनुसार नहीं है। नगर पालिका अमले को कचरा पॉइंट बनाने के लिए उचित स्थान का चयन करना चाहिए। जहां पर आप लोग निवास करते हैं वहां कचरा पॉइंट बनाना किसी भी तरह से नहीं कहा जा सकता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE