BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 7:04 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा ने किया 127.46 लाख लागत से सरवानिया मसानी सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, बोले- जावद क्षेत्र में शिक्षा एवं स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में हुए कार्याे को देश में सराहा गया है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के गांव सरवानिया मसानी में म.प्र.ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण नीमच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक करोड 27 लाख 46 हजार रूपये की स्‍वीकृत लागत से बनने वाली 3.63 कि.मी. लम्‍बी सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास किया।

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, सचिन गोखरू, जावद न.प.अध्‍यक्ष सोहन लाल माली, उपाध्‍यक्ष सूचित सोनी, सिंगोली न.प.अध्‍यक्ष सुरेश जैन, गोविंद प्रजापत, प्रकाश मेघवाल, जनपद सदस्‍य संगीता धाकड, सरपंच शम्‍भूलाल धाकड एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा, कि जावद क्षेत्र में चिकित्‍सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय काम हुआ है। जिसे प्रदेश एवं देश ने अपनाया है। उन्‍होने कहा, कि स्‍वस्‍थ्‍य जावद की पहल के तहत क्षेत्र के 17 हजार लोगो का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण करवाकर, बीमार होने से पहले ही उनकी पहचान कर, उनका उपचार करवाया गया है। इस कार्य को भी देश ने सराहा है। जावद क्षेत्र में एक साल में तीन नये सिंचाई तालाबों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह तीनों जलाशय मार्च तक पूरी कर लिये जावेंगे। क्षेत्र के लुहारिया जाट सहित अन्‍य सिंचाई तालाबों का भी निर्माण कार्य जल्‍दी ही प्रारंभ हो जायेगा। उन्‍होने कहा, कि खोर से सरवानिया मसानी तक की सड़क डामरीकरण का कार्य भी मार्च तक पूरा हो जायेंगे। मंत्री सखलेचा ने कहा, कि खोर से सरवानिया मसानी तक की सडक डामरीकरण का कार्य तो  प्रारंभ हो गया है। उनका प्रयास है, कि यह सड़क आगे राजस्‍थान की सीमा तक बने। इसके लिए भी शासन स्‍तर से स्‍वीकृति जल्‍दी ही मिल जायेगी।

कार्यक्रम को सचिन गोखरू, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण एवं विक्रम सोनी ने भी सम्‍बोधित किया। म.प्र.ग्रामीण सडक विकास अभिकरण नीमच में महाप्रबंधक त्रोविन्‍द सिह जोहरे ने कहा, कि मंत्री सखलेचा के विशेष प्रयासों से खोर से सरवानिया मसानी तक की 3.63 कि.मी. सडक डामरीकरण का कार्य स्‍वीकृत हुआ है। जल्‍दी ही शेष राजस्‍थान सीमा तक सड़क डामरीकरण का कार्य भी स्‍वीकृत हो जायेगा। उन्‍होने कहा, कि मार्च 2023 तक इस सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित किया और कन्‍याओं का पूजन किया। तद्पश्‍चात पूजन अर्चन किया और सडक का डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन  कर , शिलान्‍यास पट्टीका का अनावरण किया। प्रारंभ में सरपंच शम्‍भुलाल धाकड़, दिलीप धाकड़, देवेन्‍द्र धाकड़,  विशाल पटेल, धर्मेश कुमावत, मुकेश धाकड़ आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, श्रेत्र की पंचायतों के सरपंचगण, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE