नीमच। जावद क्षेत्र के मोरवन में कल 15 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाले विकासखंड स्तरीय शिविर में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। यह शिविर प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।
शिविर में मंत्री सखलेचा धारणाधिकार, निर्माण श्रमिक कार्ड ,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन द्वारा वितरित किए जाने वाले एंड्राइड मोबाइल, राशन हेतु पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि का वितरण करेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों को जागरूक कर जानकारी प्रदान की जाएगी एवं संचालित योजनाओं के आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने बताया कि उक्त शिविर में समस्त जिला अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।