चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले का राष्ट्रीय स्तर पर सब नेशनल सर्टिफिकेट में गोल्ड मेडल के लिए चयन हुआ है। इसके लिए होने वाले सर्वे की शुरुआत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रामकेश गुर्जर ने सर्वे टीमों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना कर की।
जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ राकेश भटनागर ने बताया कि केंद्रीय क्षय प्रभाग द्वारा आयोजित सब नेशनल सर्टिफिकेट में जिले का चयन हुआ है, जिसमें केंद्रीय प्रभाग द्वारा जिले के 10 गांवो का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए कुल 20 वॉलिंटियर्स की 10 टीमों का गठन किया गया है। यह सर्वे स्थानीय वॉलिंटियर्स द्वारा ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से कराया जाएगा जिसके लिए वॉलिंटियर्स को विभाग द्वारा मानदेय का प्रावधान तय किया गया है। सर्वे समाप्त होने के बाद तय मापदंड पूरे करने पर केंद्रीय प्रभाग द्वारा जिले को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। सर्वे के निरीक्षण हेतु केंद्रीय क्षय प्रभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ मानवेंद्र सिंह राठौड़ नियुक्त किए गए है।
सर्वे में शामिल गांव -
चित्तौडगढ का खरडीबावडी, निम्बाहेडा का चांदखेडा, गंगरार का सोनियाना, डूंगला का गोरो का खेडा,
बडीसादडी का शहरी वार्ड क्र, भदेसर का हसमतगंज, कपासन का किशनीयाखेडी, बेगु का देदिया, रावतभाटा का लोठीयाना तथा भोपालसागर का कांकरवा गांव सर्वे में शामिल किया गया है।