नीमच। प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर दो सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त जिलो के साथ नीमच जिले में कार्यरत समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से अनिश्चितकालीन हडताल पर जा रहे है।
निम्न दो सूत्रीय मांग-
1- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत समस्त संविदा अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो को अन्य राज्यो की भांती नियमित किया जावे।
2- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स एजेंसी में किये गये सपोर्ट स्टॉफ कर्मचारीयों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजन किया जावे अथवा विभाग में रिक्त पदों में समायोजन किया जावे।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई नीमच उक्त मांगो का समर्थन करते हुए जिले के समस्त संविदा अधिकारी कर्मचारी दिनांक 15 दिसम्बर 2022 से अनिश्चितकालीन हडताल पर रहेगें।