BREAKING NEWS
#देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 8:26 pm
BIG REPORT : जनजातीय ब्लॉक सैलाना के ग्राम बेडदा में कलेक्टर सूर्यवंशी ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जनजातीय ब्लॉक सैलाना के ग्राम बेडदा में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। 
भ्रमण के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा ग्राम पंचायत बेडदा में पैसा एक्ट अन्तर्गत जमीन के अधिकार, जल के अधिकार, जंगल के अधिकार, श्रमिकों के अधिकार, स्थानीय संस्थाओं पंरपराओं और संस्कृति का संरक्षण- संवर्धन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं अन्तर्गत पेंशन (समस्त), प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, नामान्तरण, बटवारा, पोषण आहार वितरण आदि की जानकारी उपस्थित ग्रामिणों को दी।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि क्षेत्र में डाक्टर, एवीएफओं, पंचायत सचिव, सुपरवाईजर आदि कर्मचारी प्रतिदिन ग्राम पंचायत में उपस्थित होते है या नहीं, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी नियमित रुप से उपस्थित होते है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हैभ्रमण के दौरान ग्राम बेडदा के ग्रामीणों द्वारा वालटेज कम आने की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री को तत्काल समस्या निराकरण के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति की समस्या का निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री को निर्देशित कर तत्काल निराकरण के लिए कहा गया है।

जमुणिया तालाब की शिकायत मिलने पर तत्काल शासकीय अमले के साथ कलेक्टर सूर्यवंशी ने मोटर साइकिल पर बैठकर ग्रामीणों के साथ मौका परीक्षण किया और सिचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए निर्देश दिए। ग्राम के आंगनवाड़ी की जांच की गई बच्चों को उपहार वितरित किए, नामांकित बच्चों और उपस्थित बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई। महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी में रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्थानीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों से गणित, विज्ञान के सवाल पूंछे गए, बच्चों द्वारा ठीक-ठीक जबाब दिए गए जिस पर कलेक्टर द्वारा संतोष व्यक्त किया गया और सभी बच्चों को इनाम स्वरूप चॉकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित ग्रामीणजनों से राशन वितरण की जानकारी ली, ग्रामीणजनों ने बताया कि समय पर खाद्यान सामग्री प्राप्त हो रही है। ग्रामीणों द्वारा पैसा एक्ट लागु होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE