BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 10:56 am
REPORT : ग्रामीण विधायक मकवाना ने 335.76 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले घटवास बैराज योजना का किया भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने ग्राम घटवास में 335.76 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले घटवास बैराज योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, कार्यपालन यंत्री पी.के. खरत, पंडित दिनेश व्यास, ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

विधायक मकवाना ने बताया कि बैराज निर्माण से घटवास, सिखेडी तथा सेमलिया के 176 परिवार लाभान्वित होंगे। ग्रामों के कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भूजल वृद्धि के साथ ही ग्रामवासियों को मछली पालन की सुविधा प्राप्त होगी। घटवास बैराज के पास गौशाला एवं धार्मिक स्थान होने से पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी बल मिलेगा। कार्यपालन यंत्री खरत ने घटवास बैराज योजना के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि बैराज निर्माण पर 335.76 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। बैराज पर बनने वाले बांध की लम्बाई 130 मीटर तथा ऊंचाई 5.20 मीटर रहेगी। बैराज की सिंचाई क्षमता 205 हेक्टेयर तथा जल ग्रहण क्षेत्र 104 वर्ग किलोमीटर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE