नीमच। दिनांक 14 दिसंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर नेहा मीणा, तहसीलदार विवेक गुप्ता, आरटीओ, सीएमएचओ, थाना प्रभारी यातायात, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, शिक्षा विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं हाईवे के किनारे अतिक्रमण को हटाने के संबंध में चर्चा की गई।