धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 12 माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति स्थगित कर दी गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके थे।
13 दिसंबर 2022 को कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य विभाग) जिला धार मध्यप्रदेश की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया जिसमें अंग्रेजी विषय के 12 शिक्षकों की नियुक्ति स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। यहां ध्यान देना होगा कि सभी शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त नहीं की गई है बल्कि स्थगित की गई है, यानी यह सभी शिक्षक नियुक्ति प्राप्त हो जाने के बावजूद अपने स्कूल में उपस्थित नहीं हो सकते। यदि स्कूल में जाते हैं तो प्राचार्य इन्हें हस्ताक्षर करने के लिए उपस्थिति रजिस्टर नहीं देगा।
धार कलेक्टर कार्यालय से प्राचार्य हाईस्कूल उमावि जिला धार के नाम जारी पत्र में लिखा है कि संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग इंदौर के आदेश क्र 15416 दिनांक 12 दिसम्बर 2022 के पालन में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों के कार्यालयीन पदांकन आदेश/क्रमांक/आवि/शि स्था 4/2022/15340 15342 एवं 15344 दिनांक 09 दिसम्बर 2022 जारी किये जाकर आपकी संस्थाओं हेतु कार्यमुक्त किया गया।
निम्नांकित अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों की सूक्ष्मता से जाँच की जाने पर पाया गया कि इनके स्नातक विषय में अंग्रेजी साहित्य का उल्लेख न होकर सामान्य अंग्रेजी से स्नातक उत्तीर्ण होना पाया गया। इस संबंध में नियोक्ता अधिकारी से मार्गदर्शन चाहा गया है। वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त होने तक निम्नांकित अभ्यर्थियों को कर्तव्यारूढ़ नही कराया जायें, यदि कर्तव्यारूढ करवा लिया गया हो तो उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त होने तक संस्था में उपस्थित न करावें-
1- रोल नम्बर 84876632 मयुरी यादव सरल कमांक 77,
2- रोल नम्बर 84875661 गौतम आर्य का सरल कमांक 98,
3- रोल नम्बर 84876710 रविन्द्र सोलकी का सरल कमांक 125,
4- रोल नम्बर 84875828 पूनम गुप्ता आदेश का सरल क्रमांक 38,
5- रोल नम्बर 84876817 पिंकी चौहान आदेश का सरल क्रमांक 65,
6- रोल नम्बर 84876701 रागिनी काटीवाल आदेश का सरल कमांक 28,
7- रोल नम्बर 94876269 सुधीर चौधरी आदेश का सरल क्रमांक 25,
8- रोल नम्बर 84876360 मुकेश पाटीदार आदेश का सरल कमांक 20,
9- रोल नम्बर 84876487 मोनिका बत्रा आदेश का सरल कमांक 09,
10- रोल नम्बर 84876772 अफशान मोदी आदेश का सरल कमांक 13,
11- रोल नम्बर 85107826 रजनी चौरसिया आदेश का सरल कमांक 114,
12- रोल नम्बर 84933794 रोजलिन डाक्सिया आदेश का सरल कमांक 137,