देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलायें जेंडर आधारित हिंसा को लेकर जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर रहीं है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मास्टर ट्रैनर समूह सदस्यों द्वारा स्वयं की पहचान, स्वयं के अधिकार, परिवार व समाज में महिलाओं की भूमिका, बेटा व बेटी के पालन पोषण में समानता, सांप सीढ़ी का खेल के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों से समाज व परिवार में महिलाओं के लिये हो रही हिंसा आदि पर समझाईश प्रदान कर रहीं हैं।