देवास। राज्य शासन के निर्देशानुसार जहां अवैध अतिक्रमण हो इसके हटाने की कार्रवाईयां की जा रही है। इसी के परिपालन में जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में सोनकच्छ में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद की टीम द्वारा वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया। जिसमें दुकानें और मकान हैं जिन्हें हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सोनकचछ, एसडीओपी, सीएमओ, नायब तहसीलदार अपने पूरे अमले के साथ मौजूद रहे। जिले में अवैध अतिक्रमण के हटाने की कार्रवाईयां लगातार जारी रहेगी।