मंदसौर। नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 22 को सेंट थॉमस स्कूल में जनजागृति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विद्यार्थियों को तम्बाकू, सिगरेट एवं अन्य नशे के वस्तुओं से होने वाली बीमारियों जैसे केंसर, दमा एवं अन्य दुष्प्रभावों से बचने की समझाइश दी गई। नशामुक्ति हेतु नारकोटिक्स विंग द्वारा निःशुल्क परामर्श व इलाज की सुविधा की जानकारी दी गई एवं सायबर फ्रॉड के बारे समझाइश दी गयी।
मुख्य वक्तव्य उप पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता द्वारा दिया गया। निरी हरीश सोलंकी, आर नरेंद्र सिसोदिया का भी योगदान रहा। करीब 900 बच्चो ने लाभ लिया और वालेंटियर बनने की शपथ ली। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर ज्योतिष द्वारा पेम्पलेट वितरित कर आभार माना।