मंदसौर। संविदा स्वास्थ कर्मचारीयो द्वारा आज मन्दसौर गांधी चौराहा धरना स्थल से नारे लगाते हुए जिला अस्पताल परिसर में स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर बालाजी महाराज को ज्ञापन सौंपा। इसमें शामिल सभी संविदा स्वास्थ कर्मचारी उपस्थित हुए।
संविदा कर्मचारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों की जो समिति है जो संगठन है उनके आह्वान पर जिले में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले सभी संविदा कर्मचारी को काफी समय से अपने नियमितीकरण और अन्य मामलों में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। अतः इन सबको लेकर आज चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। सबसे पहले परमपिता परमेश्वर को याद किया और जिला अस्पताल परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में भगवान को ज्ञापन प्रस्तुत किया और प्रार्थना की है कि शासन प्रशासन बैठे लोग जो नीति निर्धारित है जो संविदा कर्मचारीयो के लिए नीति बनाते हैं उनको भगवान सद्बुद्धि दे और हमारी मांगों का निराकरण किया जाए। इसलिए भगवान से प्रार्थना कर ज्ञापन सौंपा गया।