BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 5:40 pm
KHABAR : स्थाई स्वाथ्य स्टाफ नर्सों ने 41 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में किया सद्बुद्धि यज्ञ, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। जिला अस्पताल परिसर स्थित बालाजी मंदिर में स्थाई स्वाथ्य स्टाफ नर्सों द्वारा 41 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दोपहर 1 बजे हवन, यज्ञ किया गया। सरकारी अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स इस हवन पूजन यज्ञ में शामिल हुई और आहुतियांदी। 

स्टाफ नर्स ने बताया कि आज का हमारा आंदोलन का तीसरा दिन है। हम लोगो ने चरणबद्ध आंदोलन किया है जो अधिकारी, कर्मचारी संगठन है 12 संगठन ये पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्य कर रहे हैं। आज हम सब सद्बुद्धि यज्ञ कर रहे हैं इस सद्बुद्धि यज्ञ से हम लोग सरकार को यह मैसेज पहुंचाना चाहते हैं कि हमारी जो भी मांगे हैं उनको पूरा किया जाए। हमारी प्रमुख 41 सूत्रीय मांगे हैं जिनमे मुख्यतः हम नियमित कर्मचारी है और अन्य राज्यों की तरह ग्रेड पे चेंज करे, उनके बराबर हमारा भी ग्रेड पे बढ़ाया जाए और हमारे प्रमोशन भी किए जाए। आज तक हमारे  विभाग में प्रमोशन नहीं हुए, वो प्रमोशन हमारे विभाग को दिए जाए। ग्रेड पे चेंज की जाए और पुरानी पेंशन के साथ हमको पुरानी पेंशन को बहाल की जाए। पंचमुखी बालाजी के सामने हमने मांग पत्र रखा है कि बालाजी ही सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से सरकार को सद्बुद्धि दे और हमारी सभी मांगे पूरी की जाए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो यह आंदोलन चलता रहेगा। हम सभी 21 दिसम्बर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE