BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 6:32 pm
REPORT : मध्यप्रदेश शासन द्वारा टाउन हाल दशहरा मैदान में चल रहे 13 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में आई लखनऊ की चिकनकारी कला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा टाउन हाल दशहरा मैदान में चल रहे 13 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में लखनऊ का चिकनकारी वर्क काफी मशहूर हो रहा है। बहुत ही बारिक धागे एवं सुई से विभिन्न प्रकार के कपडों और ड्रेस मटेरियल पर किए जाने वाला यह कार्य किसी समय लखनऊ के नवाबों के यहां ही होता था, लेकिन आज टाउन हाल में यह हर आम के लिए खास बन गया है। जरूरत है तो बस इस चिकनकारी पर पारखियों द्वारा एक नजर डालने की।

चिकन वर्क कारीगरी का नाम आते ही लखनऊ का नाम जुबां पर आ जाता है। नवाबों के शहर लखनऊ में ही चिकन वर्क हैंड एंब्रॉयडरी की नायाब कारीगरी अभी तक होती आई है। इसी कारीगरी को भोपाल से नीमच टाउन हॉल में मोहम्मद अरमान खान लेकर लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो यह चिकन वर्क लखनऊ में प्रख्यात है, परंतु उनकी  भाभी का ताल्लुक लखनऊ से है। जिससे उन्हें चिकन वर्क हैंड एंब्रायडरी का बहुत अच्छा ज्ञान है। इस हुनर को उन्होंने भोपाल में प्रशिक्षण देकर महिलाओं को तैयार किया। यही कारण है कि चिकन वर्क का उम्दा काम अब भोपाल में भी होने लगा है जिसका लाभ नीमच के पारखी उठा सकते हैं। चिकन में कई प्रकार का एंब्रॉयडरी वर्क होता है। कारीगरों द्वारा सलवार सूट, साड़ियां, दुपट्टे कई रंगों और डिजाइनों में तैयार कर नीमच प्रदर्शनी में विशेष तौर पर लाए हैं। इसमें हर वर्ग की खरीद क्षमता का ध्यान रखते हुए 300 से लेकर 4000 रुपए तक है के आयटम उपलब्ध है। यह चिकन वर्क मुख्यतः कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट आदि कपड़ों पर किया गया है। जिसकी कारीगिरी बहुत ही सुंदर है। मेला प्रभारी श्री दिलीप सोनी ने बताया कि भोपाल की अद्भुत चिकन वर्क कारगिरी के साथ-साथ प्रदेशभर के 50 से ज्यादा शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन टाउन हाल हस्तशिल्प मेले में 21 दिसंबर 2022 तक करेंगे। यह प्रदर्शनी सभी कलाप्रेमियों के लिए दोपहर 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE