BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 3:59 pm
REPORT : ग्राम मचून में भेसाडाबर मार्ग पर पुल निर्माण का भूमिपूजन, विधायक ने कहा- पर्याप्त बजट से क्षेत्र की तस्वीर बदलती जा रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को सदैव प्राथमिकता दी है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों, डेम के कार्याे को प्राथमिकता से स्वीकृति मिली है, विकास की यह निरन्तरता बनी रहेगी। उक्त विचार विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्राम मचून में भेसाडाबर मार्ग पर पुल निर्माण का भूमिपूजन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल, जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़, महेश सोनी, राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जनपद सदस्य नन्दीबाई, सरपंच माया बाई, उप सरपंच विनोद पाटीदार उपस्थित रहे।

सेतु निगम के अनुविभागीय अधिकारी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मचून-भेसाडाबर मार्ग में नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति लगभग 3 करोड़ 88 लाख रु. की है। यह कार्य एक वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। इस पुल निर्माण से भेसाडाबर से मचून सीधे आवागमन हो जाएगा।विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि पूर्व में सरकारे ग्रामों के विकास के लिए कम बजट रखती थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने ग्रामो के विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया है जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलती जा रही है। मचून में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया।जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ व जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सामूहिक प्रयास आवश्यक है। आगामी कार्याे को भी समन्वित सहयोग से किये जायेंगे। कार्यक्रम में महेश सोनी ने डॉ. पांडेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किये गए विकास कार्याे की जानकारी दी। गुडरखेड़ा ने इस सौगात पर ग्रामवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूजा कर गेती चला कर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में अमित पाठक, पिपलोदा मुकेश मोगरा, दिनेश पाटीदार, मचून पूर्व सरपंच राजाराम जाट, इंद्रजीत सिंह, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, शांतिलाल पाटीदार, भंवरलाल धनगर, मनीष जायसवाल, महेश वोहरा, प्रवीण सिंह, प्रफुल्ल जेन, बाबूलाल पाटीदार, पिपलोदा तहसीलदार अश्विनी गोहिया, जनपद पंचायत के उपयंत्री मुकेश कलमे, राहुल शर्मा, सेतु निगम के उपयंत्री विजय मंडलोई, सहित ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन राहुल शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE