भवानीमंडी। राजस्थान सरकार फ्लैगशिप योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने में और दिव्यांगजन एवं अन्य पीड़ित वर्ग को राजकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने में अनवरत लगे रहने पर इस बार झालावाड़ जिला कलेक्टर द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस पर भवानीमंडी पार्षद संजीव वर्मा को सम्मानित किया जायेगा।
संजीव वर्मा द्वारा कर्मचारियों, चिकित्सको, दिव्यांगजन एवं अन्य पीड़ित वर्ग की न्यायोचित मांगो को जिला प्रशासन, एवं राज्य सरकार को अवगत करवाया जा रहा है एवं राज्य सरकार और जनता के बीच एक सेतु का कार्य कर रहे है।