नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ गरिमा पाटीदार, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा एवं सीएमओ गरिमा पाटीदार ने शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।