नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामनांए दी हैं। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनसे जिले के समग्र विकास में योगदान का आव्हान किया है। अपने बधाई संदेश में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन की प्रेरणा देता है। इस दिन हम राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण और देश भक्ति का संकल्प लें।