नीमच। कलेक्टर मंयक अग्रवाल की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2023 को 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अतिरिक्तन पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। तदपश्चात निर्वाचन सुपरवाईजर अजय शुक्ला, एसडीएम डॉ. ममता खेडे, महाप्रबंधक उद्योग अमर सिंह मोरे, तहसीलदार अजय हिंगे ने अतिथियों को मतदाता दिवस का बैज लगाकर स्वागत किया।
मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सामूहिक शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में योगदान देने उत्कृष्ट बीएलओ, सुपरवाईजर, कैम्पस एम्बसेडर, जिले में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
समारोह में तीनों विधानसभा क्षैत्र जावद, नीमच एवं मनासा के तीन-तीन कुल 9 बीएलओ को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तेरह केम्पस एम्बेसेडर एवं निबंध प्रतियोगिता के तीन विजेता छात्र-छत्राओं को प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार ने किया तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति संघवी ने आभार माना। जिले में उपखण्ड स्तरीय एवं मतदान केन्द्र स्तर पर भी 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया है।