नीमच। मनासा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवन बारिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत क्षेत्र के दो पीड़ित परिवारों को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वी्कृत की गई है। कंजार्डा मजरा गरवाडा निवासी गोपी बाई की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतका गोपी बाई के वारिस रामदान पिता शिवलाल चारण को 4 लाख रूपये एवं ग्राम मोया निवासी अमर सिंह की ज़हरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक अमर सिंह के वारिस रमेश पिता रामनायण रावत को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।