BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 10:20 am
REPORT : लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का टाउन हॉल नीमच में होगा आयोजन, विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन आज 26 जनवरी 2023 को नीमच के टाऊन हॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय के कलाकार सन्नाली शर्मा मंदसौर के नौ सदस्यीय दल व्दारा लोक नृत्य एवं शाजापुर के कबीर भजन गायक बाबूलाल धोलपुरे के 10 सदस्यीय कलाकारों के दल व्दारा कबीर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही, स्थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। लोक गीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा। 
जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा मप्र शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी इस भारत पर्व में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE