नीमच। आज 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज्ञान मंदिर कॉलेज नीमच स्थित शहीद पार्क पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात जयस्तंभ पर अतिथियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किए गए। झंडा वंदन के कार्यक्रम में सीएमओ गरिमा पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।