नीमच। जिले में आज 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 पर आयोजित हुआ। जहां प्रातः 9 बजे प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गणंतत्र दिवस के संदेश का वाचन किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 8 बजें ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह में मंत्री सखलेचा ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग और नगर सेना की टुकडियां भी शामिल हुई। साथ ही विभिन्नि विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस पर विकास खण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित हुए।