सिंगोली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कस्बे में सुबह से ही राष्ट्रीय गीतों की गूंज सुनाई देने लगी थी। इस अवसर पर कस्बे की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते रैली निकाली, जो सुबह करीब 9 बजे हायर सेकंडरी परिसर स्थित सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
जहां नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सभी स्कूली बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दी
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी ने भी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनायें दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर कस्बे की सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं पर भी ध्वजारोहण किया गया।
मुख्यतः तहसील कार्यालय पर तहसीलदार राजेश सोनी, पुलिस थाने पर थानाधिकारी केसी चौहान, नगर निकाय पर सीएमओ प्रमोद जैन,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर इतेश व्यास, ग़ांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री अशोक कुमार सोनी विक्रम, अंजुमन मदरसा बिल्डिंग पर सदर मोहम्मद रईस खान, गोशिया मदरसा पर नायब सदर शौकत हुसैन और नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं पर संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य और संस्था संचालकों द्वारा झंडा फहराया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हुए सार्वजनिक झंडावंदन कार्यक्रम में मंचासीन नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी, तहसीलदार राजेश सोनी, नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, थानाधिकारी केसी चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष शोभागमल नागोरी, फूल कुमार मलिक, पूर्व नपाध्यक्ष सुनीता मेहता, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, सीएम राइज प्राचार्य आशा पाराशर, सीएमओ प्रमोद जैन के अलावा गणमान्य नागरिक, पार्षद गण, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षकगण, स्कूली बच्चे और आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्या उमावि प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में नपा उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।