मंदसौर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर गौतम सिंह तथा जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाए देते हए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों से प्रेम भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की अपनी परम्परा को निभाते हुए जिले के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया।