मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार ने गणतंत्र दिवस के राष्ट्र पर्व पर जिले के सभी नागरिकों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही आग्रह किया कि सभी इस पर्व को आनंद एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा पंचायती राज को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।