मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर नागरिक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ायें। उन्हांने कहा है कि आयें हम मध्यप्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के लिये हम सब मिलकर काम करें तथा मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनायें।