मंदसौर। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रदेश के साथ ही मंदसौर जिले के नागरिकों को भी 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकांमनाए दी है। प्रभारी मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सब साम्प्रदायिक सौहार्द, सद्भाव, प्रेम एंव भाईचारें की अपनी गौरवशाली परम्परा को बरकरार रखते हुए प्रदेश एवं जिले की खुशहाली के लिए कार्य करने का संकल्प ले।
मंत्री दत्तीगांव ने नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर हैं। प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये सभी नागरिक अपने दायित्वों, कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा है कि आये हम मध्यप्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के लिये हम सब मिलकर काम करें तथा मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाये।