मनासा। 74 वां गणतंत्र दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों का चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से निकला। जगह जगह देश भक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।
मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमे झंडा वंदन जनपद अध्यक्षा कामेरी बाई डांगी ने किया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एसडीएम पवन बारिया ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्षा डा सीमा अजय तिवारी, पुलिस एसडीओ यशस्वी शिंदे, टीआई आरएस डांगी मंचासीन थे। इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में 12 विद्यालय ने अपनी अपनी प्रस्तूतियां दी। जिसमे प्रथम स्थान मनासा कांवेंट मनासा, दूसरा स्थान कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, तीसरा स्थान फ्लोरेंस विद्यालय का रहा। चल समारोह पर प्रथम स्थान कार्मल कॉन्वेंट, द्वितीय स्थान शासकीय बालक उत्कृष्ठ विद्यालय एवं तीसरा स्थान इनोसेंट स्कूल ने प्राप्त किया। सभी को अतिथियों ने पुरस्कार भी दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकगण, पार्षद, पत्रकार एवं विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।