नीमच। खाद्य विभाग द्वारा जप्तीशुदा सामग्री के राजसात किये गये आदेश के पालन में गेहूं 44.52 क्विंटल, चांवल 1203.82 क्विंटल, चना 205.10 क्विंटल, मक्का 0.30 क्विंटल, नमक 1.35 क्विंटल की नीलामी 13 फरवरी 2023 को वेअर हाउसिंग एवं लाजि. कार्पोरेशन (पुलिस लाईन) कार्यालय में प्रातः 11 बजे से नीलामी की कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति, फर्म सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला खाद्य कार्यालय नीमच से प्राप्त की जा सकती है।