नीमच। शासन के विभिन्न व विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा, नियमित नियुक्तियों के लिये आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर क्षेत्र में दक्षता के प्रमाणीकरण हेतु कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी के प्रमाण पत्र के लिए पात्रतानुसार बालिकाओं, महिलाओं के लिये ई-दक्ष प्रशिक्षण केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच में प्रशिक्षण 6 फरवरी 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण निःशुल्क होगा। अधिकाधिक महिलाओं और बालिकाओं से इस प्रशिक्षण में भाग लेने का आगृह किया गया है।