दूदरसी । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस महोत्सव ग्राम पंचायत प्रांगण दुदरसी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एक सादे समारोह के तहत सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल, उप सरपंच प्रेमलता अशोक कुमार पाटीदार व पूर्व उप सरपंच देऊबाई नंदलाल पाटीदार के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय आन बान और शान का प्रतीक तिरंगे झंडे को सलामी दी एवं भारत माता की जय के नारे लगाए।
सर्वप्रथम 8 बजे मां सरस्वती व भारत माता की तस्वीर पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगदीश धाकड़ व लक्ष्मीनारायण पाटीदार भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी ग्रामवासियों को मिठाई बांटी गई।