BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 2:26 pm
KHABAR : देश के प्रति हम सभी को अपने कर्तव्य को हर हाल में पूरा करना चाहिए- राजावत, सेंट थॉमस विद्यालय में हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। देश अपना 74 वां गणतंत्र दिवस शान से मना रहा है। इसी कड़ी में सेंट थॉमस विद्यालय में हर्षोउल्लास व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व अपर कलेक्टर नरेंद्र राजावत के आगमन पर परंपरागत विद्यालयीन बैण्ड की धुन पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने  ध्वजारोहण किया। विद्यालय की हेड गर्ल महिमा मोटवानी के स्वागत एवं परिचय भाषण देने के पश्चात संस्था मैनेजर फादर लॉरेंस ने मुख्य अतिथि राजावत को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस ने पर्यावरण सहयोगी पौधा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आर्कषक ड्रिल की प्रस्तुति के बाद देशभक्ति के गीतो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एडीएम राजावत ने विद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, यह 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। आज हम अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं और इसी दिन साल 1950 को भारतीय संविधान लागू किया था। यह दिन सभी देशवासियों को गर्व महसूस कराता है। सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोग एक साथ गणतंत्र दिवस मनाते हैं। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है जिसे सभी लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। गणतंत्र दिवस हमें देशभक्ति की भावना व राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है। देश के प्रति हम सभी को अपने कर्तव्य को हर हाल में पूरा करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन वह ईमानदारी के साथ शिक्षा को मेहनत के साथ करके अच्छे व्यक्तित्व के साथ देश की सेवा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम का संचालन छात्रा का शगुप्ता, सृष्टि, कृतिका, रेन्सी एवं छात्र आरजव  व शुभ खिमेसरा ने किया। देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण ओदिती दुबे, नैतिक दवे, लेन्सी गुप्ता ने दिया साथ ही छात्र आरव जैन ने देशभक्ति की कविता की प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक लाकर प्रावीण्यता की सूची में आने वाले विद्यार्थियों का मुख्य अतिथि व प्रबंधक समिति द्वारा शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद भाषण हेड बॉय पवन दास ने दिया। 

संस्था की जनसंपर्क अधिकारी डॉ संगीता सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि 26 जनवरी के उपलक्ष में परेड ग्राउंड में मंदसौर जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेंट थॉमस विद्यालय के एनसीसी छात्रों को प्रथम पुरस्कार, स्काउट विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथी विद्यालय कि विद्यार्थियों सेंट थॉमस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पीटी प्रदर्शन एवं विद्यालय बैंड प्रदर्शन पर जिला प्रशासन की ओर से 21-21 हजार नगद पुरस्कार के साथ सम्मानित कर विद्यालय की सराहना की। 

संस्था मैनेजर फादर, प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस, उपप्राचार्या सिस्टर मोनिग्रेस, इन्चार्ज सिस्टर निर्मला एवं समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षकगणों एवं  विद्यालय बैंड संचालक जोसेफ जोन, कालूलाल, एनसीसी इंचार्ज जितेंद्र कनौजिया, स्काउट इंचार्ज ललित परमार एवं पीटी इंचार्ज खेल प्रशिक्षक त्रिभुवन कवीश्वर, कुलदीप सिंह चौहान, राकेश श्रीवास्तव, रवि कोगांवकर, प्रकाश सर एवं शिक्षिका रूपमती, भारती अवस्थी, मोनिका कोठारी एवं सुनीता तूगनावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE