गरोठ। 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर गरोठ तहसील के ग्राम पंचायत पावटी में आज गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच नारायण सिंह राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर और महात्मा गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। ततपश्चात झंडा वंदन किया गया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ।
इस अवसर पर सचिव अभिजित सिंह भदौरिया, सहायक सचिव मोहन गुर्जर, उपसरपंच गोपालसिंह भगत, पूर्व सरपंच गोपालसिंह चोहान, शिवनारायण खींची, पर्वतसिंह और गणमान्य नागरिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।