दूदरसी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मावि व प्रावि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा पहली से लगाकर कक्षा 8 वीं तक के नन्हें मुन्ने बालक बालिकाओं ने राष्ट्र भक्ति के गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी, साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों की खूब तालियां बटोरी।
सर्वप्रथम 8 बजे शासकीय मावि में सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल व उप सरपंच प्रेमलता अशोक पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। फिर राष्ट्रीय तिरंगा हाथ में लेकर छात्रों का पथ संचलन निकला जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रावि प्रांगण में आकर सभा में परिवर्तित हो गया। यहां मुख्य अतिथियों विमला बाई मेघवाल व प्रेमलता पाटीदार ने तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यहां छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पायल बैरागी ने एक भारतीय नेता के उपर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। कृष्णा, शानू, माही, इंन्द्रा, प्रतिक्षा और जमना ने एक शोकमय एक घायल सैनिक की अपने सैनिक साथी को घर संदेश देने का बहुत ही मार्मिक गीत साथी अगर घर पहूंच सको तो, प्रस्तुत किया। इसमें सैनिकों के परिजनों द्वारा रूदन रूप दिखाया गया जिसमें उपस्थित जनों की आंखों से अश्रु निकलने लगे। इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। कृष्णा और माही ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा नामक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया तथा माही ने कान्हा सो जारे भजन पर नृत्य किया जो सराहनीय था। पानी तेरे रूप में मिल जावां हवा तेरी सांसों में मिल जावां नामक गीत भावेश व सचिन ने प्रस्तुत किया जिसने समां बांध दिया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को मिठाई बांटी गई।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार प्रधानाध्यापक अनिल कुमार जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ रामगोपाल पाटीदार, देवीलाल धनगर, अशोक पाटीदार, नंदलाल पाटीदार, सुरेश दास बैरागी, रमेशचंद्र प्रजापति, पंचायत सचिव सोहनलाल शर्मा, शंभुलाल मेघवाल, राजकुमार पाटीदार, नारायण टेलर, आजाद शर्मा, सौरभ पुरोहित, अक्षय पुरोहित, कविता पाटीदार, शकुंतला खुंतवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।