मंदसौर। देशभर में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिलेभर में गणतंत्र दिवस अवसर पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। मंदसौर के पीजी कॉलेज ग्राउंड जिला स्तरीय गणतंत्र गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।
सुबह 9 प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही हर्ष फायर किए गए अकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
वहीं अपने विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को वित्त मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। पीजी कॉलेज ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।