नीमच। तहसील के गांव बामनबर्डी में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में समारोह का आयोजन हुआ। जहां मुख्य अतिथि के झंडावंदन के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष कन्हैयालाल सुथार और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।