मंदसौर। जिला अभिभाषक मंदसौर ने गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जीडी सक्सेना, मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभाषक संघ मंदसौर के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मरच्या मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अभिभाषक मंदसौर के सभी सम्माननीय न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ के वरिष्ठ सम्मानीय सदस्यगण, जिला कानून विद, अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य की गरिमामई उपस्थिति में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मरच्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसके पश्चात बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती के चित्र पर जिला न्यायाधीश अजीत सिंह एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जीडी सक्सेना साहब एवं सभी सम्मानीय न्यायाधीश गणों द्वारा मां सरस्वती की अर्चना के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्वागत भाषण मरच्या द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को जिला न्यायाधीश सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जीडी सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता दशरथ सिंह झाला एवं अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव अजय सिखवाल द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में शांतिलाल सोनी द्वारा कविताओं का वाचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार जिला अभिभाषक संघ के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह गौतम द्वारा व्यक्त किया गया।