BREAKING NEWS
KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 12:04 pm
KHABAR : पत्थर व्यवसायी और ट्रक ऐसोसिएशन का होली मिलन समारोह सम्पन्न, कार्यकारिणी का हुआ गठन, मंत्री सकलेचा का भी किया स्वागत अभिनन्दन, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। शनिवार को पत्थर व्यवसायी संघ एवं ट्रक ऐसोसिएशन का वार्षिक मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमे पुर्व कार्यकारिणी के संगठन हित के कार्यो से संतुष्ट होकर सर्वसहमति से यथावत रखा गया। 

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पुष्पचंद बगड़ा, उपाध्यक्ष प्रशांत मलिक, निसार पठान, सचिव हरिश शर्मा, शैलेंद्र नांदेचा, सह सचिव संजय लसोड़, कोषाध्यक्ष पारस साकुण्या एवं संरक्षक अशोक मुणत, कमल शर्मा, पारस हरसोरा, सुन्दरलाल मेहता, राजकुमार मेहता को बनाया गया। तत्पश्चात सभी ने एक दुसरे को बधाई देकर अबीर गुलाल से जमकर होली खेली व मिनी स्वीमिंग पुल बना उसमें रिकार्डिंग गानो पर डांस भी किया। सायं 5 बजे से सभी का सामुहिक स्नेहभोज रखा गया, जिसमें सभी पत्थर व्यवसायी, ट्रक ऐसोसिएशन सदस्य व पत्रकार साथी सम्मिलित हुए। 

देर शाम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा अपने लाव लश्कर काफिले के साथ पहुंचे। सभी पत्थर व्यवसाय संघ, ट्रक एशोसिएशन द्वारा मंत्री सकलेचा का तिलक, फुल माला, शाल, श्रीफल भेंट कर साफा बंधवाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। साथ ही अपनी 2 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें वर्षों से किराए की भूमि पर अपना व्यापार व्यवसाय कर रहे पत्थर व्यवसायियों को शासन द्वारा जमीन प्रदान करने एवं पत्थर से भरी ट्रकों को कहीं भी खड़ी करने से होने वाली समस्या से निदान के लिए स्थाई स्थान मुहैया कराने की मांग की गई। 

मंत्री सकलेचा द्वारा अपने उध्दभोदन में कहा कि सिंगोली क्षेत्र में निकलने वाले पत्थर की इण्डस्ट्रीज खोलने की अपार संभावना है। आप इस पत्थर से मुर्ति एवं वर्तमान में आ रहे कई प्रकार के केमिकलो से सून्दर व चमकदार बनाने की बड़ी इण्डस्ट्रीज खोल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की कोई इण्डस्ट्रीज अगर कोई व्यापारी खोलता है तो वह अपने विभाग से हाथो-हाथो जमीन एवं 40 प्रतिशत अनुदान के साथ बिना गारण्टी के आवश्यकता अनुरूप रूपया देने को तैयार है। इस तरह कुछ बडी सोच के साथ आगे आकर बड़े उद्योग करने वालो को एक महीने में सबको जमीन और पैसा उपलब्ध कराने व हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया एवं रतनगढ़ घाट चालू कराने की बात पर मंत्री ने एक ढेड़ महीने में घाट चालू हो जाने का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,मण्डल अध्यक्ष गोपाल धाकड़,जिला जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़,रतनगढ़ मण्डल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, पार्षद निसार पठान, पार्षद कमल शर्मा,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं बड़ी संख्या में सभी पत्थर व्यवसायी संघ, ट्रक एसोसिएशन सदस्य व पत्रकार साथी उपस्थित थे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE