BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 7:32 pm
BIG NEWS : किन्नर गुरू-शिष्यों ने निकाली भव्य कलशयात्रा, अविनाश ग्रुप, दानिश अरोरा मित्रमंडल ने किया भावभीना स्वागत, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय मंगलमुखी किन्नर महासम्मेलन के अंतिम दौर में शहर में कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। 
मंगलवार दोपहर किन्नर समुदाय के गुरू-शिष्यों की शोभायात्रा का आरंभ गायत्री शक्तिपीठ से पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में प्रमुख किन्नर सदस्य कलश धारण कर चल रहे थे तो किन्नर समुदाय के मुख्य गुरुजन बग्गियों और वाहनों में विराजित थे। शोभायात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी वैसे ही शहर वासियों का हुजूम शोभायात्रा के स्वागत के लिए उमड़ रहा था। 

शनि मंदिर के समीप अविनाश ग्रुप की ओर से दानिश अरोरा मित्र मंडल ने किन्नर गुरुओं का स्वागत मंच पर सम्मान किया। साथ ही राकेश अरोरा एवं सांवरिया मित्रमंडल द्वारा किन्नर गुरू अनिता आंटी मंदसौर, किरण दीदी ब्यावर, रीटा दीदी पाली सहित किन्नर गुरुओं एवं आयोजक ज्योति आंटी नीमच, शिष्या सुनीता दीदी का पुष्पहारों से स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल सभी किन्नर गुरू-शिष्यों पर अपार पुष्पवर्षा की गई। साथ ही उन्हें स्वल्पाहार कराया गया। यात्रा में किन्नर ढोल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। अविनाश ग्रुप द्वारा सजाए स्वागत मंच से किन्नर गुरुओं ने नीमच शहरवासियों पर खूब आशीर्वाद लुटाया और भरपूर दुआएं दी। 

शोभायात्रा वीर पार्क रोड़, फ्रूट मंडी, फव्वारा चौक, माणक टाकीज होते हुए सुंदरम गार्डन पहुंची जहां कलश उतराई की रस्म अदा कर शोभायात्रा का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नीमच शहरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कई परिवारों ने अपने नन्हे बच्चों को साथ लेकर किन्नरों का आशीर्वाद लिया। किन्नर गुरुओं के अनुसार जिस शहर में यह आयोजन होता है वहां की सुख समृद्धि की कामना लेकर शोभायात्रा निकाली जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE