नीमच। प्रत्येक वर्ष चेटीचंड महोत्सव के शुभ अवसर पर सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सहयोग सिंधु विकास मंच द्वारा पिछले 33 वर्षो से लगातार सिंधी समाज के बच्चो हेतु रिकार्ड डांस प्रतियोगिता एवं समाज के प्रत्येक वर्ग हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ एवं मनोरंजन मेले का आयोजन किया जाता है।
दिनांक 21 मार्च, मंगलवार को चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत चेटीचंड उत्सव समिति के तत्वावधान में सहयोग सिंधु विकास मंच द्वारा सिंधी समाज के बच्चो हेतु 3 वर्गो में रिकार्ड डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग सभी वर्गो के 65 बच्चो ने भाग लिया एवं सभी बच्चो ने बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस बार के कार्यक्रम में लगभग सभी बच्चो ने सिंधी भाषा के गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ समाज हेतु मनोरंजन मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के गेम्स एवं खाने पीने के स्टाल्स लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी मनोहर अर्जनानी एवं सेंट्रल सिंधी समाज के अध्यक्ष जयरामदास पुरस्वानी ने श्री झूलेलाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर सहयोग सिंधु विकास मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी परमानंद रामचंदानी रमेश बालानी, ईश्वर आहूजा, नोतनदास दंडवाणी, अशोक मालानी, पुरण रामचंदानी, टहलराम बहरानी, रमेश अंदानी, गोपाल मूलचंदानी, रमेश केवलानी, गजेन्द्र चावला, जीतू तलरेजा, सोनू लालवानी, कमल लालवानी, चंदू तलरेजा, विक्की मूलचंदानी, मयूर तलरेजा, सहयोग सिंधु विकास मंच के विनोद रोहिड़ा, अनिल वर्धानी, विशाल मालानी, विशाल वर्धानी, सुरेश आहूजा, सतीश साहनी, योगेश वर्धानी राजू रामचंदानी, अंकित वर्धानी, मुकेश वालेचा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
रिकार्ड डांस के निर्णायक मंडल में डांस मास्टर मधु पुरोहित, डांस मास्टर करण मालानी, कैट अध्यक्ष दीपक आसनानी एवं समाज सेविका रितिका लालवानी थे।कार्यक्रम का सफल संचालन सहयोग सिंधु विकास मंच के अध्यक्ष महेश वर्धानी एवं मनीष वर्धानी ने किया।