मनासा। उप वन मंडल अधिकारी मनासा आरआर परमार को आज दोपहर दूरभाष पर सूचना मिली कि डिकेन वाले भेरुजी रोड पर कमलेश माली के कुएं पर रसल वाइपर है। उप वन मंडल अधिकारी मनासा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा। रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जानवर को सुरक्षित पकड़ा है जोकी लगभग 5 फीट लंबा है एवं पूर्ण स्वस्थ है, जिसे प्राकृतिक पर्यावास जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में वाहन चालक प्रेम सिंह गौड एवं वाहन चालक आत्माराम मीणा का सहयोग रहा।