BREAKING NEWS
KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 5:12 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने किसानों के लिए फिर जारी किया अलर्ट, आगामी 24 घंटे में यहां होगी जोरदार बारिश, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी के साथ शांतिलाल धनगर की खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के किसानों पर इस बार मौसम कहर बरपा रहा है। मार्च माह की शुरूआत से ही मौसम के लगातार बदलाव के चलते कई जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई है। अब एक बार और मौसम का बदला रूख किसानों की चिंता का कारण बना हुआ है। 

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन मौसम बदला-बदला सा रहेगा। मार्च में सातवां वेदर डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है। भोपाल में लगातार दो दिन हल्की बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर में भी असर दिखेगा। इससे पहले बुधवार को गर्मी का असर तेज रहा। गुरूवार शाम को कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी हुई। नीमच व मंदसौर में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। 

वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 31 मार्च को मध्यप्रदेश में मौसम बदला-बदला रहेगा। इस कारण प्रदेश के कई शहरों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी का असर तेज होगा।

कल यहां होगी बारिश-
भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के साथ श्योपुरकलां, शहडोल और उमरिया जिले में असर देखने को मिलेगा। सागर, रीवा और ग्वालियर संभाग के साथ भिंड-मुरैना, अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE