BREAKING NEWS
KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 6:31 pm
BIG REPORT : मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने आलोरी में महिलाओं से किया संवाद, बोले- लाडली बहना योजना आत्‍मनिर्भर मप्र के लिए सरकार का महत्‍वपूर्ण कदम है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना आत्‍मनिर्भर भारत एवं आत्‍मनिर्भर मप्र के लिए सरकार का महत्‍वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं का समाज, घर, परिवार में सम्‍मान तो बढेगा ही वे आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर भी बन सकेगी। सरकार मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून से महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये का भुगतान करेगी। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जावद क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम आलोरी गरवाडा में महिलाओं से संवाद करते हुए कही। इस मौकेपर वृन्‍दावन धाम के संत कोकिलजी महाराज व अन्‍य संतगण, न.प.डीकेन के अध्‍यक्ष  श्रवण पाटीदार, न.प.रतनगढ के अध्‍यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष प्रतिनिधि  प्रभुलाल धाकड व अन्‍य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बडी संख्‍या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी।

मंत्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा कि मुख्‍यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवकों व युवतियों को रोजगार मूलक प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के लिए सरकार प्रतिमाह 8 हजार रूपये की प्रशिक्षण भत्‍ता राशि का भुगतान करेंगी। प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के बाद युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सकेगा और वे भी आत्‍मनिर्भर बन सकेंगे।

मंत्री सखलेचा ने कहा, कि क्षेत्र के कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को वे लेपटाप प्रदान करेंगे। जिससे कि भावी पीढी डिजीटल शिक्षा प्राप्‍त कर, शिक्षा के क्षेत्र में किसी से भी पीछे ना रहे।

मंत्री सखलेचा ने आलोरी में श्री चारभुजा नाथ मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किये और प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्‍होने मंदिर परिसर में आलोरी गरवाडा की श्री चारभुजा मंदिर समिति व्‍दारा संत कोकिलजी महाराज के सानिध्‍य में आयोजित श्री भागवत कथा का श्रवण किया तथा संतों का स्‍वागत किया। संत श्री कोकिलजी महाराज ने मंत्री सखलेचा व अन्‍य उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दुपट्टा पहनाकर स्‍वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE