नीमच। आज नीमच में सेन समाज द्वारा अपने आराध्य गुरुदेव सेन जी महाराज की 723 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सेन समाज ने विशाल भव्य वाहन रैली निकाली। साथ ही सेन वाटिका में सेन जी महाराज की मूर्ति का लोकार्पण किया गया। सुबह 9 बजे शंभू व्यायामशाला के पास स्थित नाराणी माता मंदिर से प्रारंभ वाहन रैली में समाज के महिला, पुरुष सम्मिलित हुए। रैली मूलचंद मार्ग, ज्ञान मंदिर, जाजू बिल्डिंग, नया बाजार, बारादरी, कमल चौक, अजमेढ़ जी महाराज सर्कल, एलआईसी चौराहा होते हुए सेन वाटिका पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद सेन वाटिका में अतिथियों द्वारा सेन महाराज जी की मूर्ति का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन जी महाराज का ऊंच-नीच और छुआछूत की भावना को समाप्त करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान सेन समाज के वरिष्ठों द्वारा दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के नाम सेन वाटिका में विकास कार्य एवं सेन जयंती हेतु विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन भी सौंपा।
बताते चलें कि नीमच जिले में सेन समाज की जनसंख्या लगभग 60 हजार के करीब है। सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित महोत्सव में पवन पाटीदार, नंदकिशोर पटेल, स्वाति चोपड़ा, सज्जन सिंह चौहान, राकेश पप्पू जैन, उमराव सिंह गुर्जर,वीरेंद्र पाटीदार,महेंद्र भटनागर, योगेश प्रजापत, वंदना खंडेलवाल, भारत अहीर, शिवनारायण,डॉक्टर विष्णु कच्छावा, दीपक गहलोत, बंसीलाल राठौर,मदनलाल चौहान, रमण गहलोत, ओमप्रकाश चांगल, शिव चांगल, भंवर लाल सेन, राजेश नरेड़िया, दिनेश देवड़ा, बाबूलाल देवड़ा, शांतिलाल राठौर,राधेश्याम गहलोत आदि उपस्थित रहे। संचालन करण कुमार टाक ने किया।