BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति में पांच दिवसीय योग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर भोपाल में.. <<     KHABAR : इंदौर के तलावली चांदा सांई मंदिर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले का गांव सांडिया और पुख्ता सूचना,.. <<     NEWS : गुलाबचंद खंडेलवाल मरणोपरांत दे गए दो.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 8 दिन पूर्व.. <<     NEWS : पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में फरार दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 5:19 pm
REPORT : जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू, मौसम में आए बदलाव के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, सीएमएचओ डॉ. बघेल ने बताई सावधानियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो गया है, अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की संभावना होती है। इसके साथ-साथ खाद्य व पेय पदार्थों के दूषित होने की संभावनाऐं भी बढ़ जाती हैं। सीएमएचओ डॉ.एस.एस. बघेल ने बताया कि लू (तापघात) से बचाव के लिए हैं।आमजन धूप व गर्मी से बचें। घर में हवादार, ठंडे स्थान पर रहें। बाहर जाना आवश्यक हो, तो सुबह व शाम के समय जाये। अत्याधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां अधिकतम तापमान वाले घंटों में न करें। सफेद व हल्के रंग के वस्त्रों का उपयोग करें, सिर को कपड़े या टोपी से ढ़कें। जूते-चप्पल तथा नजर के काले चश्में का प्रयोग करें। धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी पियें। पेय पदार्थों(नान अल्कोहॉलिक)जैसे नींबू पानी, लस्सी, छांछ, जलजीरा, आमपना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करें। ताजा एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें।

शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरूष घर के बाहर काम करने वाले, मानसिक रोगियों तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें। बंद गाड़ी के अंदर का तापमान बाहर से अधिक होता है। किसी को बंद पार्किंग में रखी गाड़ी में अकेला न छोड़ें। बहुत अधिक भीड़,गर्म,घुटन भरे कमरों,रेल,बस आदि में यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने का संदेह होता है, तो उसे तत्काल ठण्डे स्थान पर रखें। पानी, छांछ व अन्य तरल पदार्थों को पर्याप्त मात्रा में ले। यदि आराम न लगे तो तुरंत निकट के अस्प ताल में चिकित्सकक को दिखाकर, उपचार लाभ लें।
लू से बचाव के लिए रखें सावधानी-जिले में गर्मी के मौसम में लू से बीमार होने की संभावना हो सकती हैं।  ऐसे में हर नागरिक कि जिम्मेदारी है,कि वह अपने परिवार व स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लू से बचे।

लू के प्रमुख लक्षण इस प्रकार है-
गर्म लाल और सुखी आंखे होना, मतली या उल्टी आना, तेज सिरदर्द होना, मांश-पेशियो में कमजोरी व दर्द होना, साँस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, चक्कर आना या बेहोशी, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होना। यदि इस प्रकार के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक को दिखाए और उचित उपचार लें।

लू से बचने के लिए यह सावधानिया रखें-
धूप में जाते समय सफ़ेद या हल्के रंग के सूती वर्स्त्पहने, पानी एवं पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। ठन्डे मौसमी फल खाए, बुजुर्गाे का खास ध्यायन रखें, सादा खाना और तरल पदार्थाे का सेवन करें। गर्दन के पिछले भाग, कान और सि‍र को गमछे या तोलिये से ढ़क कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का उपयोग करें। तेज धूप के समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हो सके, तो इनडोर रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE