BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 7:30 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री के मुख्य अतिथि में सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगरौली। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन एवं श्रम विभाग के मुख्य अतिथि में एवं सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम लल्लू बैस, चितरंगी विधानसभा के विधायक अमर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, की गरिमामय उपस्थित में सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह के कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस माजन मोड़ में प्रांगण में आयोजित हुआ। 

इस अवसर पर कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसूफ कुरैसी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार मिश्रा, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामनिवास शाह के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओ की भाजपा पहचान करती है एवं ऐसे युवाओ को कार्य करने का अवसर भी मिलता है। उन्होने प्राधिकरण अध्यक्ष शाह को अपनी सुभकामना देते कहा कि जो भी प्राधिकरण की योजनाऐ बंद है उसे प्रारंभ कराने के लिए शासन स्तर पर पूर्ण प्रयास किया जायेगा। सिंगरौली विकास में उर्जा मिलेगी तथा विकास प्राधिकरण से आम जनो को लाभ मिलेगा। 

सांसद रीति पाठक के द्वारा भी अपनी सुभकामाना देते हुये विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को कहा कि हम सब मिलकर बंद पड़ी योजनाओ को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु पहल करेगे। वहीं विधायक सिंगरौली के द्वारा भी अपने उद्बोधन में अपनी सुभकामना देते हुये अपना सहयोग देने का अश्वासन दिया गया। 

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नव नियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष शाह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है उसमें पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करूगा। उन्होने कहा कि सिंगरौली विकास प्राधिकरण की जो योजनाऐ अभी बंद पड़ी उन्हे चालू किया जायेगा इसके लिए 100 दिवसीय रोड मैप तैयार किया गया है। उन्होने प्रभारी मंत्री सिंह सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो से सहायोगी अपेक्षा की तथा कार्यभार ग्रहण समारोह मे उपस्थित होने लिए अभार जताया। 

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम आयुक्त पवन सिंह, तहसीलदार प्रीति सिकरवार, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, पार्षद सीमा जयसवाल, आशीष बैस, वरिष्ट समाजसेवी राजकुमार दुबे, सुंदर साह, आशा यादव, संध्या मिश्रा, आरके साहू, रामसिरोमणि शाह, वशिष्ट पाण्डेय, गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह पाल पूनम गुप्ता सहित जन समूह उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE