सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होनहार छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें सीबीएसई के टॉपर्स को बुधवार को एसपी ने सम्मानित किया। सीबीएसई में अव्वल अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि आपके आगे बढ़ने में आपको जब कभी भी मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़े, तो आप किसी भी समय आकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय कैंपस में दिशा लर्निंग सेंटर भी चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। दिशा लर्निंग सेंटर में आपको लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी गई हैं, जिसका आप लाभ ले सकते हैं।
कक्षा 10वी से विधि सिंह, शेख संजीदा परवीन, शिखा सिंह, आसा सिंह, स्वास्तिक पटेल, आशुतोष कुमार, तन्नू सिंह, अइना समांता, श्रीराम वैश्य, एकांशी श्रीवास्तव और कक्षा 12वीं से अधिरा, अरुणोदय सिंह, शिल्पा कुमारी, हरिओम गुप्ता को शील्ड, पेन, डायरी देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा,केशव सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक,आशीष तिवारी सूबेदार,सहायक उप निरीक्षक अलीम खान प्रभारी कंट्रोल रुम एवं छात्र-छात्राओ के माता-पिता व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।